आत्मानंद विद्यालय जूनियर विंग में आदर्श व तुषार गावरे प्रथम

आत्मानंद विद्यालय जूनियर विंग में आदर्श व तुषार गावरे प्रथम जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2023 परियोजना प्रस्तुतीकरण में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

आत्मानंद विद्यालय जूनियर विंग में आदर्श व तुषार गावरे प्रथम

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय के छात्र आदर्श यादव कक्षा 8 एवं तुषार गावरे 9वीं ने जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2023 जूनियर विंग में परियोजना प्रस्तुतीकरण में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब ये छात्र राज्य स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होंगे। प्राचार्य अरुण कुमार साहू ने कहा कि छात्रों में परियोजना के माध्यम से वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होता है। स्थानीय परिवेश एवं पर्यावरण की समस्या को बारीकी से अध्ययन करने का अवसर मिलता है, रचनात्मक क्षमता एवं नेतृत्व कौशल की प्रतिभा को निखारने हेतु परियोजना संस्कृति को विद्यालय में प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। प्रोजेक्ट लीडर आदर्श यादव ने प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो कुटकी जैसे अनाज की पारम्परिक खेती हमारी प्राचीन संस्कृति का मुख्य अनाज था जो कि हरितक्रांति के बाद चांवल और गेहूं की पैदावार बढ़ाने स हमारी थाली से गायब हो गया था जो कुछ वर्षो से पुनः लौट रहा है तथा हमारे स्वास्थ्य के लिए यह बहुत ही पौष्टिक है जिन्हें अब सुपर फूड कहा जा रहा है। रागी में आयरन, कैल्शियम तथा फाइबर प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होता है। यी डाइबिटिज तथा हार्ट की बीमारी को नियंत्रित करने में सहायक है। मोटे अनाज में उपस्थित फाइबर लाभदायक है, खराब कोलेस्ट्राल को यह बढ़ाने नहीं देती है तथा हार्ट अटैक से बचाता है। गाइड टीचर मूलचंद साहू के मार्गदर्शन मे छात्रों ने संचालक से कृषि विभाग के उपसंचालक से मुलाक़ात कर जरूरी जानकारी हासिल की। जिले मे किसानो को मोटे अनाज के उत्पादन हेतु प्रेरित और जागरूक किया तो समाज को पोष्टिक आहार की प्राप्ति हो सकती है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *