बदलते मौसम के चलते धान के खरीदी पर खतरा किसानों में चिंता
बदलते मौसम के चलते धान के खरीदी पर खतरा किसानों में चिंता

बदलते मौसम के चलते धान के खरीदी पर खतरा किसानों में चिंता

बदलते मौसम के चलते धान के खरीदी पर खतरा किसानों में चिंता जिला मुख्यालय के साथ ही आसपास के ग्रामों में हल्की बूंदाबांदी हुई।

बदलते मौसम के चलते धान के खरीदी पर खतरा किसानों में चिंता

जिले में मौसम का मिजाज बदला। काले बादल छाए रहे व जिला मुख्यालय के साथ ही आसपास के ग्रामों में हल्की बूंदाबांदी हुई। ठंडी हवाएं चलने के कारण दिन में ही तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक नीचे उतरने से लोग ठंड से बचने अलाव व गर्म कपड़ो का उपयोग करने लगे है। खरीदी केन्द्रों में रखे लाखों क्विंटल के धान को पानी से भीगने से बचाने के लिए कैप कवर या तिरपाल से ढंकने की कवायद की जा रही है वहीं बेमौसम बारिश के मद्देनजर धान की खरीदी केन्द्रों में धान की आवक कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम साफ होने का अनुमान लगाया गया है। लगातार बादल छाए रहने से सब्जी फसल में कीट व्याधि का प्रकोप बढ़ सकता है। लेकिन बदलते मौसम ने किसानों को कटाई रोकने के लिए विवश कर दिया हैं। मैदानी इलाके में हार्वेस्टर और थ्रेसर से धान कटाई का सिलसिला चल रहा है लेकिन अंदरूनी क्षेत्रों में मशीनों की पहुंच नहीं होने के चलते मजदूरों के जरिए ही धान कटाई हो रही है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *