भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भाजपा नेता नरेश यदु ने दी बधाई
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भाजपा नेता नरेश यदु ने दी बधाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भाजपा नेता नरेश यदु ने दी बधाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भाजपा नेता नरेश यदु ने दी बधाई अध्यक्ष बनने पश्चात राजधानी से लेकर जगदलपुर तक उनके स्वागत की तैयारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भाजपा नेता नरेश यदु ने दी बधाई

विधायक किरण देव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पश्चात रविवार को अपने नगर लौट रहे थे। जिसके चलते राजधानी से लेकर जगदलपुर तक उनके स्वागत की तैयारी जोरों शोरों से की गई थी।इसी क्रम में जिला भाजपा उपाध्यक्ष ने भी सड़क मार्ग से जगदलपुर जा रहे नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से भेंट कर आत्मीय मुलाकात की व अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुवे 2024 में के लोकसभा चुनाव में जीत का भरोसा दिलाया। श्री यदु ने इस अवसर पर कांकेर सांसद मोहन मंडावी व निवनियुक्त कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप से भी मुलाकात कर बधाई दी।यदु ने पत्रकारों से चर्चा में कहा की निश्चित ही एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरवात करने वाले किरण देव जी को भाजपा संगठन ने मुखिया का दायित्व सौंपा है। उनके अध्यक्ष बनने से पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण देव जी की बेबाक शैली,और उनका अपनापन कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करेगा और आने वाले लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ कांग्रेस मुक्त होगा।इस अवसर में नरेश यदु के साथ सांसद प्रतिनिधि व भाजपा महामंत्री विश्वास जीतू गुप्ता मौजूद थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *