अवैध कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर: विधायक ने लगाया गंभीर आरोप
अवैध कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर: विधायक ने लगाया गंभीर आरोप

अवैध कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर: विधायक ने लगाया गंभीर आरोप

0 minutes, 9 seconds Read

अवैध कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर: विधायक ने लगाया गंभीर आरोप महिलाओं के आंसुओं के बीच, प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई, छावनी में तब्दील हुआ गुरुर।

अवैध कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर: विधायक ने लगाया गंभीर आरोप
अवैध कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर: विधायक ने लगाया गंभीर आरोप

अवैध कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर: विधायक ने लगाया गंभीर आरोप

बालोद जिले के गुरुर नगर में सुबह से पुलिस और प्रशासन द्वारा बाजार चौक में बने कॉम्प्लेक्स को तोड़ा जा रहा है पूरा शहर छावनी में तब्दील हो चुका है चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है वहीं नगर के व्यापारी इसका विरोध कर रहे हैं महिलाएं यहां पर रोने लगी है और तीन जेसीबी तोडू दस्ता के रूप में काम कर रही है आपको बता दें पूरे मामले पर विधायक ने भाजपा सरकार पर केवल और केवल राजनीति करने का आरोप लगाया है और विधायक ने कहा कि यहां पर प्रशासन द्वारा किसी तरह से व्यापारियों को नोटिस नहीं दिया गया है केवल 24 घंटे का समय देकर इसे तोड़ दिया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार जब कांग्रेस के सरकार में व्यापारी संघ द्वारा शहर में व्यापारियों जिसमे छोटे और बड़े शामिल हैं उन्हे व्यवस्थित करने कांप्लेक्स बनाया जा रहा था जिसपर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई थी जिसमे बाद मामले में कोर्ट की शहर ली गई जिसके बाद अब तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है सुबह से पुलिस के आला अधिकारी एसडीएम डेप्युटी कलेक्टर सभी मौजूद है शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है।

अवैध कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर: विधायक ने लगाया गंभीर आरोप
अवैध कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर: विधायक ने लगाया गंभीर आरोप

आपको बता दें कि जब से तोड़फोड़ शुरू हुआ है महिलाएं हरिशंकर में यहां पर शामिल हैं और उनके द्वारा आंसू भी बहाए जा रहे हैं विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा भी उनके साथ बराबर तैनात है पूरे शहर में पुलिस भी तैयारी के साथ पहुंची हुई है किसी भी तरह से अनहोनी से निपटने सारे संसाधन लेकर पुलिस यहां पर पहुंची हुई है महिलाएं एक दूसरे से लिपटकर रो रही है क्योंकि उनके द्वारा अपने व्यापार के भविष्य को लेकर सपने संजोए गए थे और कुछ पैसे भी लगाए गए थे।

आपको बता दें कि विधायक संगीता सिन्हा ने इस कार्रवाई को लेकर प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा कि यहां पर भारतीय जनता पार्टी का दबाव है और उनके दबाव में यहां पर शासन कम कर रही है यहां पर व्यापारियों को नोटिस नहीं दिया गया सीधे कार्रवाई की जा रही है और यह कंपलेक्स व्यापारियों की भविष्य के लिए था यहां पर कई जगह पर अवैध निर्माण है उन्हें प्रशासन नहीं तोड़ सकती लेकिन यहां पर जो व्यापारी हित के लिए जो कंपलेक्स बनाया गया वहां पर आज प्रशासन पूरी तैनाती के साथ पहुंची हुई है और कार्रवाई कर रही है गरीब लोगों के पेट पर लात मारने का काम यहां पर प्रशासन कर रही है।

यहां पर लोगों ने जो परिसर से प्रभावित परिवार है वह गुस्से में भाजपा कार्यालय पहुंचे और हाथों में पत्थर भी लिए हुए थे दौरान पुलिस ने आंदोलनकारी से पत्थर छीनी और उन्हें वापस भेजा इसके बाद इस वार्ड के एक पार्षद के घर तक महिलाएं पहुंची और उनके साथ धक्का मुक्की भी करने लगी फिर दौरान पार्षद बेहोश हो गई जिसका नाम कुंती सिन्हा बताया जा रहा है।वहीं व्यापारियों की भीड़ इस जगह पर लगी हुई है।

उत्कृष्ट व बेहतर शिक्षा प्रदान करने कृतसंकल्पित

अवैध कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *