भारत के प्रसिद्ध आईपीएस ऑफिसर डॉ. अभिषेक पल्ल्व ने “झूम लेबो बस्तरिहा गाना ” की पूरी टीम को दी शुभकामनाएं

0 minutes, 2 seconds Read

इन दिनों छत्तीसगढ़ में झूम लेबो बस्तरिहा गाना पुरे प्रदेश में काफी वाइरल हो रहा है, इसी सफलता को लेके एम एस म्यूजिक के निर्माता मानेश सिन्हा, सेमेश सिन्हा व उनकी टीम नए गीत हेतु लोकेशन देखने के लिए कवर्धा जिला गए थे। जहां भारत के प्रसिद्ध आई पी एस ऑफिसर व वर्तमान एस पी कवर्धा जिला डॉ. अभिषेक पल्ल्व से भोरमदेव में मुलाकात हुई, यहाँ डॉ अभिषेक पल्ल्व ने झूम लेबो बस्तरिहा गाना की तारीफ करते हुए बस्तर के संस्कृति और वहां के लोगों की सहराना की, एवं पल्ल्व जी ने यह भी बताया की उन्होंने छह वर्षो तक बस्तर में सेवा दी हैं और उन्हें वहां की संस्कृति से काफी लगाव है। पल्ल्व जी ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को गाने में सहज तरीके से प्रदर्शित करने के लिए एम एस म्यूजिक के निर्माता व पूरी टीम को शुभकामनाएं दी व छत्तीसगढ़ के लोगों को इस गीत को देखने के लिए अपील की।

 

 

महज 16 दिन में 55 लाख से ज्यादा बार देखा गया 
गाने के निर्माता मानेश सिन्हा, सेमेश सिन्हा ने बताया की यह गाना पुरे प्रदेश सहित अन्य पड़ोसी राज्यों में बहुत तेजी से वायरल हो रहा है इस कारण महज 16 दिन में 55 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गीत के गायक हिरेश सिन्हा व गायिका जीतेश्वरी सिन्हा जी हैं जिनका गृह निवास भी उत्तर बस्तर है। खास बात यह है की इस गीत के कोरियोग्राफर राकेश यादव व रास परब डांस ग्रुप जगदलपुर व किलेपाल के आदिवासी भाई बहन बस्तर से ही हैं, जो इस गीत में बस्तर की संस्कृति को प्रदर्शित किये हैं। इस गीत में अभिनय हिमांशु यादव व अभिनेत्री इशिका चौहान ने किया हैं। इस गीत को संगीत से सजाया परवेज खान जी हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी गायक राजन कर जो की एम एस म्यूजिक के कोर कमेटी मेम्बर हैं का भी इस गीत में विशेष सहयोग रहा हैं।

 

 

 

दो भाइयों के संघर्ष ने लाया रंग
ज्ञात हो की मानेश सिन्हा, सेमेश सिन्हा (एम एस म्यूजिक) दोनों भाई हैं, बड़े भाई मानेश सिन्हा सेना के जवान हैं व छोटे भाई सेमेश सिन्हा पढ़ाई के साथ – साथ पूरा एम एस म्यूजिक प्रोडक्शन हाउस सम्हालते हैं। जब बड़े भाई की उम्र 4 साल एवं छोटे भाई की उम्र 2 साल की थी। तभी उनके माता जी का स्वर्गवास हो गया। दोनों भाई का जीवन बहुत संघर्ष शील रहा हैं एवं पिता जी ने अपने दोनों बेटों का हर कदम पर समर्थन किया एवं उनके लालन पालन में कोई कमी नहीं रखी। बड़े भाई ने बताया की अपने नाना जी व पिता जी को प्रेणना श्रोत मानते हैं जिनके आशीर्वाद और सहयोग से ही आज एम एस म्यूजिक परिवार छत्तीसगढ़ की सस्कृति को लेके अच्छे अच्छे गीत ला रहे हैं। बस्तरिहा गाना की सफलता के लिए दोनों भाइयों व पुरे परिवार ने जनता जनार्दन का आभार व्यक्त किया।

 

 

संयुक्त राज्य अमेरिका (यूट्यूब) से मिला सिल्वर प्ले अवार्ड 

कुछ ही दिनों पहले यूट्यूब के तरफ से एम एस म्यूजिक को 1 लाख सब्सक्राइबर पूर्ण होने पर सिल्वर प्ले बटन अवार्ड मिला, इस उपलब्धि के लिए एम एस म्यूजिक की टीम ने जनता जनार्दन एवं एम एस म्यूजिक से जुड़े समस्त कलाकारों का आभार व्यक्त किया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *