संचालन से दुर्घटना मे लोगो को मिल रही बेहतर एम्बुलेंस सुविधा
संचालन से दुर्घटना मे लोगो को मिल रही बेहतर एम्बुलेंस सुविधा

संचालन से दुर्घटना मे लोगो को मिल रही बेहतर एम्बुलेंस सुविधा

0 minutes, 0 seconds Read

संचालन से दुर्घटना मे लोगो को मिल रही बेहतर एम्बुलेंस सुविधा जिले के लाटाबोड़ में संजीवनी 108 कर्मचारी पूरी निष्ठा और लगन से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहंें हैं

 संचालन से दुर्घटना मे लोगो को मिल रही बेहतर एम्बुलेंस सुविधा

कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर योगेन्द्र श्रीवास के द्वारा जिला चिकित्सालय व अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में निरंतर 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा की मानिटरिंग की जा रही है। मुुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में 108 संजीवनी एम्बुलेंस 24 घण्टे सेवा का बेहतर संचालन किया जा रहा है। जिले में 15 बी.एल.एस. और 01 ए.एल.एस. एम्बुलंेस समस्त आवश्यक उपकरण व सामग्री के साथ संचालित है। इसके अतिरिक्त समस्त एम्बुलेंस में जी.पी.एस. सिस्टम भी लगा है, जिससे एम्बुलेंस के संचालन की मानिटरिंग की जाती है। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय बालोद में 03 एम्बुलेंस उपलब्ध है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिलें के किसी भी क्षेत्र में कोई भी दुर्घटना होने पर 15 से 25 मिनट में घटना स्थल पर एम्बुलंेस पहुॅच रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 108 एम्बुलंेस की सेवायें प्रदाय की जा रही है। समय-समय पर विपरीत परीस्थितियों में भी एम्बुलंेस के समस्त कर्मचारी पूरी निष्ठा और लगन से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहंें हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *