बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष में अधिक खरीदी हुई धान की
बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष में अधिक खरीदी हुई धान की

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी लक्ष्य 68 लाख 50 हजार क्विंटल

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी लक्ष्य 68 लाख 50 हजार क्विंटल जिले में 143 केंद्रों में जारी, 23 लाख 77 हजार 590 क्विंटल धान खरीदी हो चुकी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी लक्ष्य 68 लाख 50 हजार क्विंटल

जिले में इस खरीफ सीजन जिले के 143 केंद्रों में समर्थन मूल्य पर 68 लाख 50 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। जिसके अनुरूप अब तक 23 लाख 77 हजार 590 क्विंटल धान खरीदी हो चुकी है। इस लिहाज से 31 जनवरी तक यानी डेढ़ माह में 44 लाख 725 हजार 410 क्विंटल खरीदी के बाद लक्ष्य हो पाएगा। शासकीय अवकाश के चलते शनिवार को जिले के 143 केंद्रों में धान खरीदी बंद रही। रविवार व सोमवार को भी लगातार दो दिन खरीदी बंद रहेगी। सोमवार को गुरु घासीदास जयंती होने से केंद्र बंद रहेंगे। ऐसे में मंगलवार से धान खरीदी होगी।

खाद्य विभाग के अनुसार इस खरीफ सीजन जिले के 143 केंद्रों में एक नवंबर से 15 दिसंबर तक 60 हजार 852 किसान 23 लाख 77 हजार 590 क्विंटल धान बेच चुके हैं। जिसमें से 19 लाख 47 हजार 46 क्विंटल धान का उठाव करने डीएमओ ने राइस मिलर्स को डीओ आदेश जारी किया है। वहीं 13 लाख 316 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है। इस लिहाज से अब तक 10 लाख क्विंटल धान केंद्रों में जाम है। हालाकि दावा किया जा रहा है कि पहले की तुलना में अब परिवहन की रफ्तार बढ़ी है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *