अवारी में चिक्की निर्माण इकाई का किया अवलोकन
अवारी में चिक्की निर्माण इकाई का किया अवलोकन

अवारी में चिक्की निर्माण इकाई का किया अवलोकन

0 minutes, 0 seconds Read

अवारी में चिक्की निर्माण इकाई का किया अवलोकन कलेक्टर ने बीएसपी स्कूल क्र.02, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डी

अवारी में चिक्की निर्माण इकाई का किया अवलोकन

बीएसपी स्कूल क्र.02 में जीम एवं खेल गतिविधियों का किया जाएगा संचालन कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने अपने डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के प्रवास के दौरान दल्लीराजहरा स्थित बीएसपी स्कूल क्र.02 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डी एवं ग्राम अवारी में चिक्की निर्माण इकाई का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चन्द्रवाल ने दल्लीराजहरा के बीएसपी स्कूल क्र.02 में पहुॅचकर खेलो इंडिया के अंतर्गत जीम प्रारंभ करने तथा विभिन्न खेल गतिविधियों के संचालन की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इसके लिए उन्होंने बीएसपी के अधिकारियों को स्कूल भवन का उचित मरम्मत और भवन को सुसज्जित कर इसका समुचित उपयोग कराने को कहा। इस दौरान उन्होंने बीएसपी स्कूल क्र.02 के खेल मैदान का अवलोकन कर इसके उपयोग के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। चन्द्रवाल ने स्कूल परिसर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगे अधिकारी, कर्मचारियों से बातचीत कर उनके कार्यों के संबंध में जानकारी ली। चन्द्रवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डी में पहुॅचकर अस्पताल की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्टाफ नर्स ड्यूटी रूम में पहुॅचकर अधिकारी, कर्मचारियों के उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने आज कार्य में अनुपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों के वाजिब कारण के संबंध में खण्ड चिकित्सा अधिकारी से जानकारी भी ली। चन्द्रवाल ने कार्य में अनुपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पंजीयन कक्ष आदि का निरीक्षण कर ओपीडी एवं आईपीडी में आने वाले मरीजों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के एक्स-रे कक्ष, पैथालाॅजी लैब, पोषण पुनर्वास केन्द्र आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती बच्चों के माताओं से बातचीत कर उनके बच्चों को मिल रहे पौष्टिक भोजन नाश्ते आदि के अलावा बच्चों के समुचित देखभाल हेतु किए जा रहे उपायों की जानकारी ली।
चन्द्रवाल ने ग्राम अवारी में पहुॅचकर चिक्की निर्माण इकाई के कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को चिक्की निर्माण इकाई में समुचित रूप से गुणवत्ता युक्त चिक्की का उत्पादन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर योगेन्द्र श्रीवास, एस.डी.एम. सुरेश साहू, तहसीलदार नायक, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी.डी.मंडले सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *