धान खरीदी कार्य संपन्न हो सके इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं
धान खरीदी कार्य संपन्न हो सके इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं

धान खरीदी कार्य संपन्न हो सके इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं

0 minutes, 0 seconds Read

धान खरीदी कार्य संपन्न हो सके इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्र बेलमाण्ड एवं पीपरछेड़ी का निरीक्षण

धान खरीदी कार्य संपन्न हो सके इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं

कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने जिले के बालोद विकासखण्ड के धान खरीदी केंद्र बेलमाण्ड एवं पीपरछेड़ी का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को धान खरीदी केंद्रों में सुचारू रूप से धान खरीदी का कार्य संपन्न हो सके इसके लिए जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से धान खरीदी केंद्रों में कुल धान खरीदी, उठाव एवं बारदानों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। जिला खाद्य अधिकारी तुलसी ठाकुर ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र बेलमांड में पंजीकृत कुल 1045 किसानों में से 830 किसानों एवं पीपरछेड़ी में पजीकृत 1166 किसानों में से 1001 किसानों द्वारा धान की बिक्री की जा चुकी है। इस तरह से धान खरीदी केंद्र बेलमाण्ड में कुल 80 प्रतिशत एवं पीपरछेड़ी में कुल 86 प्रतिशत किसानों द्वारा अपनी धान की बिक्री की गई है। इस दौरान कलेक्टर चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित किसानों से बातचीत कर धान खरीदी केन्द्र के व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी। किसानों ने बताया कि उन्हें धान खरीदी केंद्रों में अपनी धान की बिक्री करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है। इसके साथ ही धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। चन्द्रवाल ने अधिकारियों को धान खरीदी केंद्र में आने वाले किसानों के लिए शुद्ध पेयजल, छांव एवं कुर्सी इत्यादि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *