बालोद विकासखण्ड के धान खरीदी केंद्र औंराभांठा का निरीक्षण
बालोद विकासखण्ड के धान खरीदी केंद्र औंराभांठा का निरीक्षण

बालोद विकासखण्ड के धान खरीदी केंद्र औंराभांठा का निरीक्षण

0 minutes, 0 seconds Read

 

बालोद विकासखण्ड के धान खरीदी केंद्र औंराभांठा का निरीक्षण सहकारिता विभाग के सचिव डॉ. सी.आर प्रसन्ना ने किया

बालोद विकासखण्ड के धान खरीदी केंद्र औंराभांठा का निरीक्षण

सहकारिता विभाग के सचिव डॉ. सी.आर प्रसन्ना ने बालोद जिले के प्रवास के दौरान बालोद विकासखण्ड के धान खरीदी केंद्र औंराभांठा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डॉ. सी.आर प्रसन्ना ने अधिकारियों को धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके इसके लिए धान खरीदी केंद्र में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने केे निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। इस दौरान डाॅ. प्रसन्ना ने अधिकारियों से धान खरीदी केंद्र में धान के कुल खरीदी एवं उठाव के संबंध में जानकारी ली। मौके पर उपस्थित समिति प्रबंधक ने बताया कि औराभांठा धान खरीदी केंद्र में कुल पंजीकृत 1536 किसानों में से 1140 किसानों ने अपनी धान की बिक्री कर लिया है। इस तरह से औराभांठा धान खरीदी केंद्र में कुल 74 प्रतिशत किसानों का धान खरीदी का कार्य पूरा हो चूका है। जिला खाद्य अधिकारी तुलसी ठाकुर ने बताया कि जिले में अब तक कुल 01 लाख 49 हजार 162 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 01 लाख 21 हजार 543 किसानों द्वारा कुल 05 लाख 68 हजार 59 मेट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 1243 करोड़ 95 लाख रूपए है। उन्होंने बताया कि अब तक 04 लाख 59 हजार 30 मेट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 03 लाख 37 हजार 659 मेट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है। उपार्जन केन्द्रों में 02 लाख 30 हजार 400 मेट्रिक टन धान शेष है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि आगामी खरीदी दिवस हेतु 5346 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 20 हजार 441 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में राईस मिलरों की मिलिंग क्षमता से अधिक मात्रा में धान का उठाव किया जा रहा है। धान खरीदी हेतु पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध है। सहकारिता सचिव ने जिले के धान खरीदी के कार्य की समुचित व्यवस्था की सराहना की।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *