रामायणी सांसद मोहन मंडावी और दुर्ग सांसद विजय बघेल की मांग पर मुख्यमंत्री ने तत्काल धान खरीदी के समय में की वृद्धि

0 minutes, 0 seconds Read

रायपुर : केंद्रीय कृषि स्थाई समिति के सदस्य, रामायणी सांसद मोहन मंडावी एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कल राजधानी रायपुर में अस्थाई मुख्यमंत्री निवास पहुना पहुंचकर छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंट कर धान खरीदी के समय में 1 हफ्ते की वृद्धि करने की मांग की थी। जिसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने धान खरीदी के समय में की वृद्धि का फैसला लेते हुए आदेश जारी करवा दिया।

सांसद मोहन मंडावी एवं सांसद विजय बघेल ने बेमौसम हुई बारिश, विधानसभा चुनाव तथा धान के समर्थन मूल्य को लेकर किसानों में बनी असमंजस की स्थिति के कारण किसानों के द्वारा धान खरीदी के अंतिम तिथि अर्थात् 31 जनवरी 2024 तक धान बिक्री नहीं कर पाने के कारण किसानों के लिए उत्पन्न हुई समस्याओं से अवगत कराते हुए 1 हफ्ते बिक्री की अवधि बढ़ाने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष की थी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों से जुड़े हुए इस मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए त्वरित फैसला लेकर धान खरीदी के समय में वृद्धि कर दी ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *