उमेश सिन्हा, बालोद/गुरुर : मरकटोला घाट NH- 30 में पलटी ट्रक से यात्रियों से भरी बस टकरा गई। जिसमें 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 17 लोग घायल बताएं जा रहे हैं। 12 घायल लोगों को चारामा अस्पताल ले जाया गया हैं। वहीं 5 लोगों को धमतरी के अस्पताल में रिफर किया गया हैं। पुलिस घटना स्थल में पहुँच कर बॉडी निकालने और घायलों को अस्पताल पहुँचाने में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार महिंद्रा बस रायपुर से बैलाडीला जा रही थीं। सुबह लगभग 9 बजे बस मरकाटोला के पास पहुंची तब पलटी ट्रक से टकरा गई।
![](https://dnachhattisgarh.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231222-WA0077.jpg)