बुंदेली में राजन जी महाराज की श्रीराम कथा महोत्सव
बुंदेली में राजन जी महाराज की श्रीराम कथा महोत्सव

बुंदेली में राजन जी महाराज की श्रीराम कथा महोत्सव

बुंदेली में राजन जी महाराज की श्रीराम कथा महोत्सव दो फरवरी 2024 से 10 फरवरी 2024 तक नौ दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन

बुंदेली में राजन जी महाराज की श्रीराम कथा महोत्सव

संत श्री प्रेमभूषण जी महाराज के कृपा पात्र पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से नौ दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन होना निश्चित हुआ है। कार्यक्रम 02 फरवरी 2024 से 10 फरवरी 2024 तक ग्राम बुंदेली (कोबा, सुरेगांव), जिला बालोद में होगा।कथा दोपहर 01 बजे से संध्या 05 बजे तक होगी। प्रतिदिन कथा का लाइव प्रसारण राजन जी महाराज के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित होगा। आयोजक भोपसिंह साहू, श्रीमती अनुसुईया देवी साहू एवं समस्त ग्रामवासी हैं। डोमन सिंह साहू, खिलेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही है। कथा सुनने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की दुविधा ना हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। क्षेत्र में पहली बार इस तरह के बड़े आयोजन होने से ग्रामीणों में भी उत्साह है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *