मुख्यमंत्री का नाम तय होते ही कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
मुख्यमंत्री का नाम तय होते ही कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

मुख्यमंत्री का नाम तय होते ही कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

मुख्यमंत्री का नाम तय होते ही कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह सरगुजा अंचल से आदिवासी चेहरा विष्णुदेव साय के नाम की घोषणा होते ही अंचल में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

मुख्यमंत्री का नाम तय होते ही कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
मुख्यमंत्री का नाम तय होते ही कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

मुख्यमंत्री का नाम तय होते ही कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

अर्जुंदा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद से ही मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अटकलें तेज थी। जिस पर आज भाजपा के हाईकमान ने विराम लगाते हुवे।सरगुजा अंचल से बड़े आदिवासी चेहरा विष्णुदेव साय के नाम की घोषणा होते ही अंचल में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।जिसके बाद राष्ट्रीय भाजपा उपाध्यक्ष डा रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष व अरुण साव व विजय शर्मा का नाम उपमुख्यमंत्री के लिए तय किए जाने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह दुगुना हो गया।
जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु ने हर्ष व्यक्त करते हुवे कहा की भाजपा सदैव से कार्यकर्ता आधारित पार्टी रही है। यह एक बार फिर यह साबित हो गया है।बूथ के कार्यकर्ता के रूप में राजनीति की शुरवात करने वाले संगठन प्रिय नेता हमारे मार्गदर्शक विष्णुदेव साय जी को प्रदेश की कमान मिली है।निश्चित ही उनकी स्वच्छ छबि,सौम्यता और सरलता प्रदेश को विकास की दिशा में आगे लेकर जाएगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्जुंदा में जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु के कार्यालय से बस स्टैंड तक रैली निकालकर जमकर नारेबाजी कर आतिशबाजी की व मिठाई वितरण किए।
इस अवसर पर विशेष रूप से जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु भाजपा महामंत्री विश्वास जीतू गुप्ता,पार्षद चंद्रहास देवांगन,ओसाभ यादव,रोशन सिन्हा,लीलेश्वर ठाकुर,प्रदेश कार्यसमिति सद्स्य युवा मोर्चा पंकज चौधरी,रितेश देवांगन,ईश्वर देवांगन, रजनीकांत शर्मा,योगेश देवांगन,ईश्वर साहू,मनीष ठाकुर,गौकरण मेरीहा,विशू तिवारी,नवीन राजपूत,अंगद ठाकुर,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *