बालोद जिले में खरीफ धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी
बालोद जिले में खरीफ धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी

बालोद जिले में खरीफ धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी

0 minutes, 0 seconds Read

बालोद जिले में खरीफ धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत अब तक 06 लाख 56 हजार 695 मेट्रिक टन से अधिक की खरीदी

बालोद जिले में खरीफ धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी

बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 01 लाख 49 हजार 161 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 01 लाख 33 हजार 960 किसानों द्वारा कुल 06 लाख 56 हजार 695 मेट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 1437 करोड़ 786 लाख रूपए है। उन्होंने बताया कि अब तक 05 लाख 29 हजार 897 मेट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 04 लाख 06 हजार 62 मेट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है। उपार्जन केन्द्रों में 02 लाख 50 हजार 32 मेट्रिक टन धान शेष है। उन्होंने बताया कि आगामी खरीदी दिवस हेतु 5606 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 18 हजार 328 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *