रायपुर : रामायणी सांसद कहें जाने वाले कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी को रामायण पाठ करने के लिए अमेरिका से आमंत्रण मिला हैं। दरअसल अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद अमेरिका में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा हैं। यह कार्यक्रम न्यूयॉर्क अमेरिका में निवासरत भारतीय मूल समूह द्वारा आयोजित किया जा रहा हैं। जिसमें 51 हजार परिवारों को श्रीरामचरितमानस वितरण करने वाले भाजपा सांसद मोहन मंडावी को रामायण पाठ करने का आमंत्रण मिला हैं। सांसद मोहन मंडावी विदेश के लोगों को श्रीरामचरितमानस का वितरण करेंगे। और अमेरिका में धर्म के प्रचार के लिए कार्य करेंगे। आपकों बता दें भारतीय मूल अमेरिका निवासी विहिप अध्यक्ष वंदना झिंगन और उनका समूह अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने भारत आए हैं। इस दौरान उन्होंने सांसद मोहन मंडावी को आमंत्रण दिया हैं। और सांसद की काफी प्रशंसा की।
![](https://dnachhattisgarh.com/wp-content/uploads/2024/02/1707316791828.jpg)